मॉर्निंग वॉक पर निकले फौजी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Unnao News - मोहान में एक रिटायर फौजी, सजीवन सिंह, जो विद्युत विभाग में गार्ड के रूप में कार्यरत थे, को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मच गया है।

मोहान। विद्युत विभाग में गार्ड का काम कर रहे रिटायर फौजी को सुबह मॉर्निंग वॉक के समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से फौजी की मौके पर मौत हो गई। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी सजीवन सिंह 53 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल तीन वर्ष पहले फौज से हवलदार बनकर रिटायर्ड हुए थे। जिसके बाद एक वर्ष से हसनगंज विद्युत विभाग में रात में गार्ड का काम करते थे। सोमवार की भोर पहर वह मोहान बांगरमऊ मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।
सुबह 9 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन चालू की तभी राहगीरों ने सड़क किनारे औंधे मुंह फौजी को पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक लड़का तेज बहादुर सिंह 26 वर्ष अविवाहित है व दो बेटियां विवाहित जिनमें लक्ष्मी व मोनिका सहित मां रानी का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर शरद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



