Unnao News: बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
Unnao News: सुमेरपुर के परसंडा गांव में बिजली खंभा टूटने से कई दिनों से बिजली नहीं आ रही थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया और मार्ग जाम कर दिया। महिला उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली न आने से उनके काम प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों की बातचीत के बाद समस्या का समाधान हुआ और बिजली供应 आरंभ हो गई।

Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के परसंडा गांव में बिजली का खंभा टूटने से कई दिनों से बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने परसंडा मलौना मार्ग पर शनिवार धरना प्रदर्शन कर मार्ग जाम कर दिया। बिहार थाना क्षेत्र के भाटनखेड़ा बिहार पावर हाउस से परसंडा गांव में करीब तीन महीने से खराब बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के ध्यान न देने पर शनिवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण घनश्याम लोधी ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे लाइनमैन सोनू गांव आया था और पोल में चढ़कर लाइन सही कर रहे थे।
तभी पोल सड़क पर गिर गया और जिससे बड़ी घटना टल गई। बुधवार शाम सात बजे के बाद से शनिवार दोपहर 12 बजे तक करीब 20 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नहीं पहुंची। 5 दिनों से बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने गांव के चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बिजली का पोल अभी भी सड़क पर पड़ा हुआ है। महिलाओं का कहना था कि 5 दिन से बिजली न आने से घरों के काम प्रभावित हो रहे है। मामले की जानकारी मिलते ही बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनकर एक्सईएन से वार्ता कर मामले का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका। एक्सईएन विमल कुमार ने बताया कि खंभा लगवा कर बिजली सप्लाई चालू कर मामले का समाधान कर दिया गया है।


