Unnao News: कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News: उन्नाव के जैन अल्फा स्कूल में हाल ही में हुए प्रदर्शन के बाद, जिला प्रशासन ने स्कूलों और छात्रावासों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है। डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल पर ध्यान दिया। अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

Unnao News: कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण

Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। हसनगंज के नोटनी स्थित जैन अल्फा स्कूल में बीते दिनों हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की ओर से जिले के स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। शनिवार दोपहर डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीकरगढ़ी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह ने विद्यालय परिसर में छात्राओं के रहने, पढ़ाई और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से संवाद कर छात्राओं की पढ़ाई, सुरक्षा और उनकी सकुशलता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन से छात्राओं की दैनिक गतिविधियों और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई। डीएम ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीएम और एसपी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्राओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शिक्षण कार्य भी बेहतर ढंग से संचालित किया जाए, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और सकुशलता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रशासन से परिसर में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और छात्राओं की समस्याओं का समय से समाधान कराने को कहा गया। गौरतलब है कि हसनगंज के न्योतनी स्थित जैन अल्फा स्कूल में बीते दिनों हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन और पुलिस लगातार शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय है। इसी के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों का उद्देश्य स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण