स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का शुरू हुआ पंजीकरण

Apr 06, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का शुरू हुआ पंजीकरण स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का शुरू हुआ पंजीकरणस्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का शुरू हुआ

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का शुरू हुआ पंजीकरण

उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अप्रैल माह से नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण के लिए पांच अप्रैल से खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। पंजीकरण के लिए खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस में स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। खेल प्रशिक्षण का नया सत्र शुरू होते ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो, जूड़ो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व जिम में प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया पांच अप्रैल से पंजीकरण के साथ ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। बताया कि पंजीकरण कराने के लिए खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस में 11 बजे सुबह से शाम चार बजे तक स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूरी है। नियमित प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।