Unnao News: बारिश में धुली समय से काम पूरा होने की उम्मीदें
Unnao News: उन्नाव में लगातार बारिश के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निर्माणाधीन परियोजनाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। नगर पालिका के 192 कार्यों में से कई स्थानों पर काम रोका गया है, जिससे सड़कें अधूरी और समस्याएं बढ़ रही हैं। बारिश की वजह से 10 हजार की आबादी को इंतजार करना पड़ रहा है।

Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश का असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। निर्माणाधीन परियोजनाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। जबकि कई स्थानों पर काम फिलहाल रोकना पड़ा है। नगर पालिका के 192 कार्य ऐसे है, जिन्हें अक्टूबर तक पूरा करना था। हालांकि, अब बरसात ने इस पर खलल डाल दिया है। यहीं, वजह है कि 24 जगह सड़क आधी अधूरी पड़ी है। यहां चलना दुश्वार है। नाली के कार्य अधूरे छोड़ने पर बीमारियां मुफ्त में बांट रही है। असल मे उन्नाव नगर पालिका में 32 वार्ड है। बीते दो माह पहले डीएम ने 192 सड़कों के निर्माण का अनुमोदन दिया था। इसी के बाद टेंडर कराकर संस्थाओ को जिम्मा सौंपा गया। जुलाई में काम शुरू हुआ और अगस्त आते आते बारिश ने काम की रफ्तार पर ब्रेक लगाया शुरू कर दिया। फिर काम पटरी पर न लौट पाया। यही वजह है, की 24 स्थानों पर इंटरलॉकिंग, बॉक्सिंग, लेबलिंग का काम अभी आधा अधूरा ही छोड़ना पड़ा। काम रुका तो खोदी गई सड़कों पर जलभराव की समस्या आ गयी। कीचड़ फैल गया। यहां से निकलने वाले वाहन स्वामी कई बार इन्ही बदहाल मार्गो पर फंसकर चुटहिल हो रहे हैं। पीडी नगर और इंद्रा नगर में चार सड़कों पर काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया। यही हालत हजारी टोला से छतुरिया कुआ की ओर जाने पर भी निर्माणधीन गलियों का है। लोकनगर, कल्याणी और शिवनगर में खड़ंजा निर्माण भी रुका है。
अभी 10 हजार की आबादी को करना होगा इंतिजार-
पूरन नगर मार्ग से त्रिपाठी बिल्डिंग को जाने वाली सड़क 15 वर्ष से जर्जर थी। यहां आधा हिस्सा बदहाली के आंसू बहाता रहा। इस साल नगर पालिका ने इस छूटे अति आवश्यक मार्ग को दुरूस्त करने की योजना बनाई औए बजट जारी कराया। अगस्त में काम शुरू हुआ और लेयरिंग कर गिट्टी बिछा दी गयी। बलसिंग के अलावा नालियां भी दुरूस्त हुई। हालांकि सावन के मौसम में आई बारिश ने इस काम को रोक दिया। पिछले सात दिनों से काम बन्द पड़ा है। निर्माण जेई के मुताबिक इस सड़क से 10 हजार आबादी जुड़ी है। रोजाना 2200 से ज्यादा लोग सफर करते है। बारिश बंद होने का इंतिजार है, 20 सितम्बर तक कोशिस है, की यह काम पूरा कर लिया जाए।
काम पूरा होने का तीन माह समय, बढ़ेगी सीमा
नगर परिषद के निर्माण विभाग के एक्सपर्ट उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि नगर परिषद के जो भी कार्य चल रहे हैं, उन्हें पूरा करने की अवधि तीन माह या 90 दिन रहती है। इस बार बारिश की वजह से कुछ समय और ठेकेदारों को अध्यक्षा व ईओ की अनुमति बाद दिया जाएगा। जिससे जल्दबाजी में गुणवत्ता को लेकर कोई लापरवाही न हो। हालांकि 50 गलियां बन चुकी है।


