साहित्य भूषण पुरस्कार से नवाजे जाएंगे पूर्व प्राचार्य
हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार व महाप्राण निराला पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश नारायण शुक्ला को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2016 के साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए चयनित किया है। साहित्य...
हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार व महाप्राण निराला पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश नारायण शुक्ला को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2016 के साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए चयनित किया है। साहित्य पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व दो लाख रुपए भेंट किए जाएंगे।
बिहार कस्बे के रहने वाले 70 वर्षीय डॉ. गणेश नारायण शुक्ला जूनियर वैज्ञानिक रह चुके है। कुछ समय बाद नौकरी से त्यागपत्र देकर हिंदी की सेवा के क्षेत्र में उतर आए । उन्होंने आस्था नहीं मिटी, स्वप्न प्रभात ,धूप में कुछ देर और, पीतांबरा, मकान कभी घर थे जैसे कविता संग्रह के साथ अश्वनी मासे व समवेत निबंध संग्रह की रचना करते हुए मानस अमृत, अक्षर अनुराग बैसवारा सहित आधा दर्जन पत्र, पत्रिकाओं व ग्रंथो का संपादन किया। कविता में भाषा की सत्ता व शंभू नाथ मिश्र और बैस बंशावली समालोचना भी की। दो दशक से लेखन से जुड़े शुक्ला को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कार सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जिस पर निराला शिक्षा निधि के संस्थापक कमला शंकर अवस्थी, महा वद्यालय के प्रबंधक नीरज अवस्थी, प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, मनोहरा गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक गौरव अवस्थी, प्राचार्य डॉ. कुसुमलता, डॉ. मान सिंह, योगेश बाजपेई, महेश गुप्ता , अरुण दीक्षित, संजय शुक्ला आदि लोगों ने खुशी बयां की है।