ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावपुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत

पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत

अब पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को एसपी ने औरास थाने से की। कांस्टेबल से लेकर एसआई तक इससे लाभान्वित होंगे। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पुलिस कर्मियों का पायलेट...

पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावWed, 12 Feb 2020 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

अब पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को एसपी ने औरास थाने से की। कांस्टेबल से लेकर एसआई तक इससे लाभान्वित होंगे। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पुलिस कर्मियों का पायलेट प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत की गई है। समीक्षा के बाद अन्य थानों पर भी इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक अवकाश थानेदारों पर लागू नही होगा। थानेदारों को चौबीस घंटे अपने क्षेत्र में रहना होगा। उधर, छुट्टी के दिन पुलिस कर्मियों को मुख्यालय छोड़कर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें