सिपाही को सांप ने डसा, हालत में सुधार
Unnao News - सफीपुर के पुलिसकर्मी आशीष धारीवाल को कोतवाली परिसर में सांप ने काट लिया। उन्हें पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिसर की सफाई की जाएगी।

सफीपुर। जिला मरोहा व कस्बा निवासी पुलिसकर्मी आशीष धारीवाल 2019 बैच के सिपाही हैं। वह कोतवाली के सीसीटीएनएस में ड्यूटी कर रहे हैं। गुरुवार रात कोतवाली परिसर में ही संचालित मेस में खाना लेने गए थे। वहां से अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी रास्ते में सांप ने उनके बायें पैर की उंगली में डस लिया। पहले तो वह समझ नहीं पाए, बाद में उन्हें तेज दर्द के साथ बेचैनी होने लगी। साथी पुलिस कर्मियों को बताने पर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि हालत में सुधार है।
डॉक्टर ने अपनी निगरानी में रखा है। परिसर और आसपास झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


