युवक ने दरोगा पर पत्नी का शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
Unnao News - बीघापुर के लालकुआं चौकी के पूर्व प्रभारी पर एक युवक ने अपनी पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवक सऊदी अरब में काम कर रहा है, जबकि उसकी पत्नी चार बच्चों के साथ घर पर है। उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र की लालकुआं चौकी में तैनात रहे पूर्व चौकी प्रभारी पर पति ने पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए दरोगा व उसकी पत्नी के साथ फोटो व कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में युवक ने बताया कि वह रोजगार के लिए दो साल से सऊदी अरब में रह रहा है। घर पर उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ रहती है। लालकुआं चौकी में तैनात रहे दरोगा उसकी पत्नी का डेढ़ साल से शारीरिक शोषण कर रहा है।
जिसकी उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने बताया कि बीघापुर से ट्रांसफर होने के बाद भी वह लालकुआं में किराए का कमरा लेकर जबरन उसकी पत्नी को बुलाता था। युवक का आरोप है कि अब उसका ट्रांसफर अन्य जिले में होने के बाद भी दरोगा उसकी पत्नी को फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाता है। एसएसपी ने सीओ मधुपनाथ मिश्र को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


