दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, पति समेत सात पर आरोप
असोहा में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता सोनी देवी को उसके पति और ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 7 मार्च 2026 को हुई, जब उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

असोहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दही क्षेत्र के कुमेदान खेड़ा गांव निवासी सोनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2023 में उसकी शादी पाठकपुर गांव निवासी संदीप कुमार से हुई थी। विवाह के बाद पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और नन्दोई कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। पीड़िता का आरोप है कि 7 मार्च 2026 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


