Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsPolice Crackdown on Suspicious Individuals and Laborers in District
उन्नाव में बाहरी मजदूरों की खुफिया छानबीन से हड़कंप

उन्नाव में बाहरी मजदूरों की खुफिया छानबीन से हड़कंप

संक्षेप:

Unnao News - जनपद पुलिस ने संदिग्ध लोगों और बाहरी मजदूरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने शहर और गांव में धावे किए और झुग्गियों से फैक्ट्रियों तक सत्यापन अभियान चलाया। बिना पहचान और दस्तावेज के किसी को भी जिले में रहने नहीं दिया जाएगा। मकान मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना दस्तावेज के किराए पर कमरा न दें।

Tue, 2 Dec 2025 05:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

जनपद पुलिस ने अब ढिलाई नहीं, सीधे कार्रवाई मोड में जाते हुए संदिग्ध लोगों और बाहरी मजदूरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर से गांव तक पुलिस टीमें जमीन पर उतरीं और झुग्गियों से लेकर फैक्ट्रियों तक हर उस जगह धावा बोला, जहां संदिग्ध गतिविधियों की आशंका थी। पुलिस का साफ कहना है कि अब बिना पहचान, बिना दस्तावेज और बिना उद्देश्य कोई भी व्यक्ति जिले की सीमा में चैन से नहीं रह पाएगा। सदर कोतवाली, बिहार थाना, माखी और दही इलाकों में मंगलवार को चला पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान कई लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आया। खुफिया यूनिट के साथ संयुक्त टीमों ने दर्जनों व्यक्तियों के आधार कार्ड, पहचान पत्र, किरायानामा और अन्य दस्तावेज खंगाले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां जवाब ढीले मिले तो वहां पूछताछ और कड़ी की। अवैध रूप से रह रहे लोगों को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील बस्तियां, मजदूर कॉलोनियां और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र पुलिस की सख्त निगरानी में हैं। मुखबिर तंत्र को एक्टिव करते हुए संदिग्ध हर हरकत नोट की जा रही है। जिनके दस्तावेज संदिग्ध मिले, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी है। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में किसी भी तरह की संदिग्ध, अवैध या व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की पहचान संदिग्ध लगे तो तत्काल सूचना दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। सत्यापन बाद कमरा किराए पर दें मकान मालिक : औद्योगिक क्षेत्रों में भी श्रमिकों और बाहरी कामगारों का अनिवार्य सत्यापन कराया जा रहा है। थानों को निर्देश दिया गया है कि फैक्ट्रियों, गोदामों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के पहचान पत्र और पते का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्नाव शहर में किराए पर रहने वाले लोगों के मकान मालिकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह बिना उचित दस्तावेज किसी भी व्यक्ति को कमरा न दें।