डीजे व बैंड संचालकों से अश्लील गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

Feb 13, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस प्रशासन ने अश्लीलता रोकने के लिए कदम उठाए हैं। सभी डीजे और बैंड संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे केवल भक्ति गीत और भजन बजाएं। यदि अश्लील गाने बजाए गए, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

डीजे व बैंड संचालकों से अश्लील गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

बांगरमऊ। महाशिवरात्रि पर्व पर अश्लीलता परोसने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस ने सभी वाद्ययंत्र संचालकों को सूचना दी गई है कि पर्व पर आध्यात्मिक गीतों के बजाए अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पर्व शांति व्यवस्था के लिए कोतवाली और पुलिस चौकी परिसर में शांति कमेटी की बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों में नागरिकों से शांति व्यवस्था की अपील भी की जा चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने नगर एवं क्षेत्र के सभी डीजे और बैंड संचालकों को सूचित किया है कि पर्व पर सिर्फ भक्ति गीत व भजन ही बजाए जाएं।

इसके अलावा यदि फिल्मी गीत अथवा अश्लील गाने बजाए गए तो ऐसे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने नागरिकों से कोर्ट आदेश और सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।