छापेमारी में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली जब्त

Feb 12, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - बांगरमऊ के बेहटा मुजावर पुलिस ने कलवारी गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, जबकि चालक भाग गया। संबंधित धाराओं में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

छापेमारी में अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली जब्त

बांगरमऊ। बेहटा मुजावर पुलिस ने गुरुवार दोपहर कलवारी गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध कार्रवाई की है। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने कलवारी गांव में गुरुवार को छापेमारी कर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त की है। कार्रवाई के समय चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsPolice Crackdown on Illegal Sand Mining in Kalwari Village
;;
;