दीवान पर रुपये वापस न करने का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News - कोतवाली क्षेत्र के दरिहट गांव के जय प्रकाश तिवारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक दीवान ने उनसे 19,500 रुपये उधार मांगे। पीड़ित ने पैसे ऑनलाइन भेज दिए लेकिन दीवान ने पैसे वापस नहीं किए और धमकी दी। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मोहान, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दरिहट गांव के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हल्का नंबर एक में तैनात एक दीवान ने उनसे 19,500 रुपये उधार मांगें। पीड़ित ने दीवान के खाते में आन लाइन भेज दिया। 6 फरवरी तक वापस देने के लिए कहा था। लेकिन दीवान ने रुपये नहीं दिए और मांगने पर न देने की धमकी दी। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि दीवान को बुलाया गया है, आने के बाद मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


