Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsPolice Arrests Suspect in Dowry Death Case in Bangarmau
दहेज हत्या का आरोपित पति भेजा गया जेल

दहेज हत्या का आरोपित पति भेजा गया जेल

संक्षेप:

Unnao News - बांगरमऊ पुलिस ने सहदानी तिराहे के पास दहेज हत्या के आरोपी बसंत कुमार को गिरफ्तार किया। रीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, और आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

Feb 07, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह सहदानी तिराहे के पास दबिश देकर दहेज हत्या के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बतातें चलें कि कोतवाली क्षेत्र के सहदानी गांव निवासी बसंत कुमार की पत्नी रीमा देवी की 14 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। दूसरे दिन फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के उमरिया भगवंतपुर गांव निवासी मृतका रीमा के पिता मूलचंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर दहेज में 02 लाख रुपये नगदी और बाइक की मांग पूरी न होने पर दामाद बसंत कुमार ने पर बेटी को प्रताड़ित करने और गाली गलौज करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बसन्त के खिलाफ केस दर्ज कर जांच बांगरमऊ सीओ को सौंप दी गई थी। सीओ संतोष कुमार सिंह ने घटना में नामजद बसंत कुमार को गिरफ्तार करने के लिए दरोगा मदन चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। शुक्रवार टीम ने संडीला मार्ग स्थित सहदानी तिराहे से आरोपित बसंत कुमार को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे कोर्ट भेज दिया है।