तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

औरास में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 20 वर्षीय युवक हर्षित को अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

औरास। थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ब्लॉक मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 15 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लोधई गांव निवासी हर्षित (20) पुत्र बृजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।