चोरी करने वाले तीन शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News - बांगरमऊ में चोरी और नकबजनी करने वाले तीन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने राज कश्यप, राजा कश्यप और साहिल को गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। डीएम की स्वीकृति के बाद केस दर्ज किया गया है।

बांगरमऊ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार राज कश्यप उर्फ रजत, राजा कश्यप और साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान उर्फ राहुल उर्फ छोटू लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे। 19 मार्च 2026 को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था। डीएम की स्वीकृति के बाद गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:चार लोागों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


