Unnao News: पीएम के जन्मदिन पर दीप प्रज्जवलित कर उत्सव मनाएंगे
हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News: प्रधानमंत्री का जन्मदिन इस बार 25 वर्षों की जनसेवा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत हिलौली विकासखंड में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कार्यक्रम स्थलों और व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Unnao News: हिलौली, संवाददाता। पीएम का जन्मदिन इस बार 25 वर्षों की जनसेवा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विकासखंड हिलौली क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। बीडीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी संबंधित स्थानों पर साफ-सफाई समेत आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी। बैठक में दीपोत्सव के आयोजन स्थलों और व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। इस मौके पर एडीओ पंचायत धीरेंद्र कुमार यादव, विवेक, रूपेंद्र, जेपी सोनकर, शिवम, अजय, धर्मेंद्र, सतीश, सर्वेश, अनूप, आनंद और अजीज अहमद मौजूद रहे।

