एनएचएम टीम ने जांची पुरुष अस्पताल की व्यवस्थाएं

Feb 05, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों से उपचार की जानकारी ली और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में औषधि वितरण, ऑक्सीजन प्लांट और फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं की जांच की गई। टीम ने व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

एनएचएम टीम ने जांची पुरुष अस्पताल की व्यवस्थाएं

उन्नाव। नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने गुरुवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। इसदौरान टीम ने मरीजों से उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी लेकर जिम्मेदारों को उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के निर्देश भी दिए। नेशनल हेल्थ मिशन की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंची। डॉ. अर्चना वर्मा के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचे टीम के सदस्य सबसे पहले पर्चा काउंटर पहुंचे और पंजीकरण करा रहे मरीजों से उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। यहां से निकलकर टीम के सदस्य ओपीडी पहुंचे और डॉक्टरों के पास रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की संख्या जांची। जहां से निकलकर टीम के सदस्य औषधि वितरण कक्ष पहुंचे और दवाओं की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

यहां मौजूद फार्मासिस्टों से टीम ने दवाओं को क्रमानुसार रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद टीम वार्ड पहुंची और मरीजों से उन्हें दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। यहां कई मरीजों ने वार्ड में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने की जानकारी दी। इसपर टीम ने व्यवस्थाओं में जल्द सुधार लाने के निर्देश भी दिए। जिसके बाद टीम डायग्नोस्टिक विंग पहुंची और यहां मौजूद लैब का निरीक्षण किया। सैंपलिंग कक्ष के बाहर जमा मरीजों की भीड़ को देखकर डॉ. अर्चना ने लैब इंचार्ज को मरीजों को बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए। इसदौरान जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. मनोज, डॉ. संजय, डॉ. शोभित, डॉ. वैभव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ऑक्सीजन प्लांट किया चेक अस्पताल की इमारत से निकलकर डॉ. अर्चना परिसर में मौजूद ऑक्सीजन प्लांट भी पहुंची। इसदौरान उन्होंने यहां तैनात कर्मियों से प्लांट की कार्यक्षमता के बारे में भी जानकारी ली। जिसपर कर्मियों ने उन्हें प्लांट का संचालन 24 घंटे किए जाने की जानकारी दी। जांची वेस्ट डिस्पोज की व्यवस्था एनएचएम की टीम ने अस्पताल परिसर स्थित वेस्ट डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया। इसदौरान टीम ने यार्ड में मेडिकल वेस्ट का भी निरीक्षण किया। हालांकि टीम को मेडिकल वेस्ट नहीं मिला। इसपर उन्होंने अस्पताल प्रशासन की प्रशंसा भी की। फायर सेफ्टी का लिया जायजा टीम जब जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रही थी तो गैलरी में कर्मी फायर सेफ्टी सिस्टम की मरम्मत कर रहे थे। इसपर डॉ. अर्चना वहां रुक गईं और जिम्मेदारों से फायर सेफ्टी सिस्टम के बारे में जानकारी लेते हुए काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।