मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 26 पदक

Feb 17, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - नवाबगंज की टीम ने मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में 26 पदक जीते। टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। कुश्ती में गोल्ड और सिल्वर, बालक कबड्डी में गोल्ड और जूनियर कबड्डी में सिल्वर मेडल शामिल हैं। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 26 पदक

नवाबगंज। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुश्ती, कबड्डी सहित अन्य खेलों में 26 पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कुश्ती में गोल्ड व सिल्वर, प्राथमिक स्तर पर बालक कबड्डी में गोल्ड मेडल व जूनियर कबड्डी में सिल्वर मेडल सहित कुल 26 जीते। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसके बाद विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।