Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsNavodaya Vidyalaya Entrance Exam 2026 in Unnao on December 13 Guidelines Issued
7981 बच्चे देंगे नवोदय विद्यालय प्रवेश

7981 बच्चे देंगे नवोदय विद्यालय प्रवेश

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए हैं और निर्देश दिए हैं कि परीक्षा नकल विहीन तथा शांति पूर्ण हो। कक्षा छह में 80 छात्रों का प्रवेश होगा, जिसमें 7981 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Dec 08, 2025 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन जिले में 13 दिसंबर को होना है। परीक्षा को लेकर अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड ने सोमवार को केंद्र अध्यक्षों की बैठक करके परीक्षा को सकुशल, शांति पूर्ण नकल विहीन कराए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा कक्षा छह में प्रवेश के लिए कराई जाएगी। एडीएम ने सभी केंद्रों में प्रकाश, फर्नीचर व पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि जितनी निर्धारित संख्या कक्षा में बैठने के लिए अनुमन्य है उतने ही बच्चे बैठेंगे। जिस सीट में रोल नंबर है उसी में बच्चा बैठे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि परीक्षा हर हाल में निर्धारित समय पूर्वाह्न 11.30 बजे से प्रारंभ हो जाए। परीक्षा के नियम और शर्तों का भलीभांति केंद्र अध्यक्षों द्वारा पढ़ लिया जाए किसी भी प्रकार की शंका है तो उसको पहले से दूर कर लें। कक्ष निरीक्षक कक्षा में मोबाइल फोन लेकर व इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर बच्चा नहीं जाएगा। 80 सीटों पर होगा प्रवेश कालीमिट्टी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए 13 दिसंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 7981 आवेदन आए हैं। प्राचार्या प्रतिमा पुरी ने बताया कि कक्षा छह में 80 बच्चों का प्रवेश किया जाना है। जिसके लिए प्रवेश परीक्षा होगी। यह बनाए गए परीक्षा केन्द्र गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज गंजमुरादाबाद, सुभाष इंटर कालेज बांगरमऊ, एमजी इंटर कालेज सफीपुर, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज सफीपुर, गवर्नमेंट इंटर कालेज इनायतपुर बर्रा, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज जोधा खेड़ा, गांधी मिशन एचएमकेडी इंटर कालेज मोहान, गवर्नमेंट इंटर कालेज चमरौली, श्यामलाल इंटर कालेज नवाबगंज, अटल बिहारी इंटर कालेज उन्नाव, जीइसी उन्नाव,जीजीआइसी उन्नाव, एसएवी इंटर कालेज अचलगंज, आदर्श इंटर कालेज पाठकपुर, केएनपीएन इंटर कालेज मौरावां, एमआरएसएस इंटर कालेज पुरवा, पार्वती गर्ल्स इंटर कालेज बीघापुर, महात्मा गांधी इंटर कालेज पाटन में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।