एसटीपी से नालों को जोड़कर पानी से गंदगी का शोधन शुरू

Feb 12, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जल निगम द्वारा एसटीपी को गंगाघाट के नालों से जोड़ा गया है। यह एसटीपी चार नालों से जुड़ी हुई है और इसका ट्रायल तीन महीने चलेगा। इसके बाद साफ पानी को गंगा में बहाने का कार्य शुरू होगा। इस परियोजना पर 65.18 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

एसटीपी से नालों को जोड़कर पानी से गंदगी का शोधन शुरू

उन्नाव। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जल निगम की ओर से तैयार एसटीपी को गंगाघाट के नालों से जोड़ जोड़दिया गया है। इसके बाद पानी से गंदगी का शोधन कार्य हो गया है। तीन पहले यह ट्रायल चलेगा। इसके बाद साफ पानी को गंगा में बहाने का काम होगा। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद गंगाघाट (शुक्लागंज) के अंतर्गत गंगा नदी में गिरने वाले चार नाले जिसमें इंदिरा नगर, मनोहर नगर-1, मनोहर नगर-2 व रेलवे ब्रिज को नमामि गंगे कार्यक्रम में तैयार की गई पांच एमएलडी क्षमता वाली एसटीपी से कनेक्ट कर दिए गए हैं।

यह एसटीपी तैयार करने में 65.18 करोड़ रुपए खर्च हुए। जिसमें कार्य लागत 27.83 करोड़ और 15 वर्ष के अनुरक्षण के साथ संचालन के लिए 37.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एसटीपी की कार्यदायी फर्म मेसर्स कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्रालि है। जिसके माध्यम से घरेलू सीवेज उत्प्रवाह को टैप किये जाने का काम 30 दिसंबर 2025 को पूर्ण कर योजना का ट्रायल रन प्रारंभ हो चुका है। जो मार्च 2026 तक चलेगा। इसके बाद एसटीपी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित होगी। एसटीपी का निर्माण कार्य डीएम गौरांग राठी के निर्देशन में कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।