संदिग्ध हालत में जहर निगलने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
Unnao News - संदिग्ध हालत में जहर निगलने से युवक की मौत, हत्या का आरोप संदिग्ध हालत में जहर निगलने से युवक की मौत, हत्या का आरोपसंदिग्ध हालत में जहर निगलने से युवक

उन्नाव, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के महरानीखेड़ा गांव के रहने वाले युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मौत को लेकर परिजन आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। मौरावां थाना क्षेत्र के महरानीखेड़ा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय राकेश पुत्र स्व. राम सजीवन सोमवार दोपहर घर से साइकिल लेकर निकला था। राकेश की बहन सुमन का आरोप है कि दुंदपुर नहर बाजार के पास 5 लोगों ने उसे पकड़ लिया और शराब में जहर मिला कर पिलाने से मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक नशे में किसी तरह घर पहुंचा था। शाम सात बजे मां सरजू देई ने पूछा तो बताया कि 5 लोगों ने पकड़ कर कुछ पिला दिया। उसके बाद वह गोबर के पास गिर पड़ा। एंबुलेंस से सीएचसी मौरावां पहुंचाया। वहां कहा कि पुराने अस्पताल लेकर जाओ, वहां पहुंचे तो बोले जहां से आई हो वहां ही लेकर जाओ। फिर यहां ले आए। शाम आठ बजे सीएचसी में मौत हो गई। मां सरजू देईका आरोप है कि इधर उधर टहलते रहे। इलाज नहीं किया। वरना जान बच जाती। पांच भाई में बड़ा था। भाईयों में मुकेश, सुमन, बाल कृष्ण, बृजपाल, हरिकेश और पुष्पा हैं। बृजपाल की 14 नवंबर 25 में हत्या हुई थी। मां सरजू देई का आरोप लगाया कि परिजनों से हत्या की गई थी। बृजपाल की हत्या की तहरीर पुलिस में दी थी, लेकिन कोई भी आरोपित जेल नहीं गया था। आज राकेश को भी मार डाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


