Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsMurder Accusations Arise in Young Man s Death Brother Claims Conspiracy
युवक की मौत में हत्या का शक गहराया, दिए साक्ष्य

युवक की मौत में हत्या का शक गहराया, दिए साक्ष्य

संक्षेप:

Unnao News - बांगरमऊ में 26 नवंबर को एक युवक अंकिल का शव पेड़ पर लटका मिला। उसके भाई ने पुलिस को पत्र भेजकर एक युवती, उसके पिता और भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया। भाई ने कहा कि अंकिल को धोखे से बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप दिया गया।

Dec 08, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ में 26 नवंबर को पेड़ पर लटकते मिले युवक के शव ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर एक युवती, उसके पिता और भाई पर धोखे से बुलाकर हत्या करने और फांसी पर टांगकर घटना को आत्महत्या दिखाने का गंभीर आरोप लगाया है। बांगरमऊ क्षेत्र में 26 नवंबर को कन्नौज में थानाक्षेत्र इंद्रगढ़ के हरौलपुरवा निवासी अंकिल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का परिजनों के हवाले कर दिया था, लेकिन अब मृतक के भाई द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने मामले को पूरी तरह उलझा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतक के भाई विद्याराम पुत्र दरवारी लाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई अंकिल नोएडा में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। इसी दौरान बांगरमऊ क्षेत्र की एक युवती से उसका संपर्क हुआ था। आरोप लगाया कि 25 नवंबर को उसी युवती ने फोन कर अंकिल को अपने घर बुलाया। इसके अगले दिन यानी 26 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि अंकिल का शव पेड़ से लटका मिला है। परिवार तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। वहीं, ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि अंकिल अक्सर उस युवती से मिलने बांगरमऊ आता था। विद्याराम ने दावा किया है कि उसके पास घटना से एक दिन पहले की फोटो और वीडियो हैं, जिसमें अंकिल और वह युवती साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उसने एक रिकॉर्डिंग होने की भी बात कही, जिसमें युवती के पिता और भाई मृतक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भाई ने यह भी बताया कि अंकिल के फोन की कॉल डिटेल में अंतिम तीन कॉल युवती के पिता की ही मिली हैं, जो शक को और मजबूत करती हैं। विद्याराम का आरोप है कि युवती और उसके परिवार ने योजनाबद्ध तरीके से अंकिल को बुलाया, उसकी हत्या की और बाद में शव को फंदे पर टांगकर उसे आत्महत्या की तरह दिखाने का प्रयास किया। उसके अनुसार या तो अंकिल को मार दिया गया या फिर उसे इतने दबाव में लाया गया कि वह जान देने पर मजबूर हो गया। मामले में जांचकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।