पुलिया से टकरा बाइक सवार नहर में गिरा, मौत
सफीपुर में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक और घायल हो गया। गांव से वापस लौट रहे युवकों की बाइक नाले में गिरी जब उनकी बाइक अंधे मोड़ की पुलिया से भिड़ी। उन्हें ग्रामीणों ने सीएचसी भेजा और एक युवक की मौत हो गई।

सफीपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सफीपुर परियर मार्ग स्थिति गहोली गांव के समीप अंधे मोड़ की पुलिया से बाइक सवार गुरुवार रात टकरा कर नहर में गिरकर जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार बुआ के घर से वापस लौट रहे थे। टकराने की आवाज से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने एक युवक की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
दुर्घटना का विवरण
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सेल्हापुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय मोनू पुत्र राजाराम गुरुवार रात गांव के ही साथी लल्लन 27 वर्षीय पुत्र साहब लाल के साथ बुआ के घर बरहली गांव से वापस लौट रहा था। सफीपुर परियर मार्ग स्थिति गहोली गांव के समीप गंदा नाला पर बने अंधे मोड़ की पुलिया से उसकी बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से उछल कर दोनों युवक नहर में जा गिरे। पानी न होने के कारण दोनों घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और दोनों घायल को बाहर निकाल कर सफीपुर सीएचसी भेजा। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया। मोनू के माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मौत को लेकर भाई सोनू और बहन रो रोकर बेहाल हाते रहे।
युवकों की हालत
जानकारी के लिए सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


