Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में दम्पति जख्मी, रेफर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, उन्नावUnnao News: आकाश और उसकी पत्नी सोनी शुक्रवार शाम अपनी बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हुए, जिन्हें मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के अच्छेपुर किरमिली गांव निवासी आकाश पुत्र राजू हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मानाबाद ससुराल गया था। यहां से शुक्रवार शाम पत्नी सोनी को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित सेमरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से आकाश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल दंपति को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


