Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsMother-In-Law Files Dowry Harassment Case Against Son-In-Law and In-Laws in Ganjmuradabad
सास ने दामाद व बेटी के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस

सास ने दामाद व बेटी के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस

संक्षेप:

Unnao News - गंजमुरादाबाद में एक मां ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने दहेज में प्लॉट और बाइक की मांग की है। शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 16, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

गंजमुरादाबाद। पति से लगातार प्रताड़ना देने व दहेज में प्लाट व बाइक की मांग करने का आरोप लगाते हुए सास ने दामाद सहित बेटी के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के साथ कार्रवाई में जुटी हुई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर भिक्खन गांव के रहने वाले शिव नारायण की पत्नी मीरा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी जान्हवी की शादी 2024 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ हरदोई थाना संडीला के मौलवीखेड़ा गांव निवासी गिरधारी पुत्र मुल्ला के साथ की थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों का रवैया ठीक नहीं रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह लोग लगातार कम दहेज लाने की बात कहते हुए बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जबकि उसने बेटी को एक बाइक भी दी थी। अब उसका दामाद लुधियाना में एक प्लाट व बुलेट की मांग कर रहा है, तथा जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद से दामाद ने बेटी की सुध नहीं ली है। बिना दहेज की मांग पूरी किए वह बेटी को ले जाने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही पीड़ित ने कहा कि बेटी के प्रसव दौरान तथा अन्य समय स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने बेटी पर लाखों रुपये की नगदी भी खर्च कर दी। पीड़ित महिला ने बेटी के पति गिरधारी, सास महरानी, दो ननद चांदनी व उमावती तथा देवर ओमलाल आदि ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।