भीषण गर्मी में याद आई मरम्मत, आज गुल रहेगी बत्ती

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

चकलवंशी, संवाददाता। मियागंज सब स्टेशन से जुड़ी लाइनें कई जगह आज तक जर्जर हैं।

भीषण गर्मी में याद आई मरम्मत, आज गुल रहेगी बत्ती

चकलवंशी, संवाददाता। मियागंज सब स्टेशन से जुड़ी लाइनें कई जगह आज तक जर्जर हैं। लटकते तार जिम्मेदारो की कार्यवाई पर सवाल खड़े करती हैं। अब भीषण गर्मी आई तो मियागंज सब स्टेशन के अभियंताओ ने अनुरक्षण के लिए काम शुरू कराने की कवायद शुरू करा दी। उपभोक्ता जिस पर नाराज हैं, वह कहते हैं कि गर्मी आई तो अनुरक्षण के नाम पर बिजली कटौती की जाने लगी। इस भीषण गर्मी में बिजली कटेगी तो जीना मुहाल होगा।बिजली उपकेन्द्र मियागंज के उपखंड अधिकारी ने बताया कि रविवार को विद्युत लाइनों के अनुरक्षण का काम 33/11 केवी की लाइनों पर होगा। इस वजह से सुबह नौ बजे से औरास फीडर, रसूलाबाद फीडर, कुरसठ फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी और शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।