Unnao News: युवती व किशोरी को भगाने वाले युवकों पर केस दर्ज
Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से युवती व किशोरी के लापता होने

Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से युवती व किशोरी के लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों ने युवकों पर बहला कर बेटियों को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पहला मामला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 18 वर्षीय बेटी रविवार सुबह घर से बिना बताए चली गई। परिजनों के अनुसार वह घर में रखे 20 हजार रुपये भी साथ ले गई। जानकारी करने पर पता चला कि फतेहपुर चौरासी थाना के खेड़ा गांव निवासी रोहित पुत्र गुड्डू उसे बहला कर अपने साथ ले गया है। तहरीर में रोहित के पिता गुड्डू तथा मोहित व शिवा पुत्र दर्शन पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरे मामले में भी युवक ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। जबकि उसकी नाबालिग बेटी गांव में रहती थी। आरोप है कि 23 सितंबर रात वह घर से लापता हो गई। परिजनों को जानकारी मिली कि लिलौरी गांव निवासी युवक नाजिरपुर में अपने मामा के घर रहता था और उसकी बेटी को बहला कर ले गया है। तहरीर के मुताबिक, युवती अपनी विवाहित बड़ी बहन के जेवर और 15 हजार रुपये भी साथ ले गई है। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। लापता युवतियों की तलाश की जा रही है।

