5 वर्षीय बेटी के साथ महिला लापता-पति ने दी तहरीर

Mar 01, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - नवाबगंज में एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पति कुलदीप ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। महिला कोमल 24 फरवरी को अपनी बेटी के साथ मायके गई थीं, लेकिन शाम को मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 वर्षीय बेटी के साथ महिला लापता-पति ने दी तहरीर

नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र से एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी के लापता होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जल्द कार्रवाई और खोजबीन तेज करने की मांग उठाई है। लखनऊ निवासी कुलदीप कुमार ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी कोमल 24 फरवरी सुबह करीब 11 बजे अपनी पांच वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ मायके अजगैन थाना के सेरसा गांव जाने के लिए घर से निकली थीं। बताया गया कि शाम करीब चार बजे वह सेरसा गांव पहुंचीं, जहां घर पर कोई नहीं था।

ताला लगा हुआ था। परिजनों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे कोमल ने अपने भाई विवेक को फोन कर बताया कि घर पर कोई नहीं है और वह लखनऊ लौट रही हैं। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। रात दस बजे तक मां बेटी के घर न पहुंचने पर परिवार ने अपने स्तर से तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 25 फरवरी को एसएसपी के आदेश पर अजगैन थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई और मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर खोजबीन किए जाने की मांग की है। चर्चा है कि महिला बेटी के साथ लखनऊ से ही गायब हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर गुमशुदी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल डिटेल व संभावित स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।