Unnao News: खेत में मिला किसान का शव, कुत्ते खा गए आधा शरीर

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News: गंजमुरादाबाद में छह दिन से लापता किसान मंगल का शव खेत में मिला। शव पर कुत्तों ने हमला किया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस जांच के बाद शव पीएम के लिए भेजा गया। पीएम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।

Unnao News: खेत में मिला किसान का शव, कुत्ते खा गए आधा शरीर

Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। छह दिन से लापता किसान का शव बुधवार सुबह खेत में मिला। कुत्ते आधा शरीर खा गए थे। धड़ नोच रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की जांच के बाद पुलिस परिजनों को समझाबुझाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव पीएम को भेज पाई। पीएम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है.

गुलरिहा गांव में घटना

बांगरमऊ थानाक्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी 55 वर्षीय मंगल पुत्र सोबरन शुक्रवार सुबह मवेशी चराने खेत की तरफ गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन भी तलाशा। कोई कामयाबी न मिलने पर थक हारकर रविवार को हलका पुलिस के पास पहुंचे। गुमशुदगी दर्ज करने की तहरीर देकर तलाश करने में मदद मांगी। परिजनों का आरोप है कि खोजबीन में हलका पुलिस से कोई सहयोग नहीं किया। बुधवार अलसुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों को धान की फसल के बीच हलचल और कुत्तों की आवाज सुनाई दी। आशंका पर खदेड़ते हुए ग्रामीण आगे बढ़े तो कुत्ते फसल के बीचोंबीच पड़े शव को नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों के झुंड को भगाया। शरीर में सिर्फ धड़ बचा था। कमर के नीचे के हिस्से का मांस खा गए थे। चेहरे स्पष्ट होने से ग्रामीण पहचान गए और मंगल के घरवालों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के कुछ ही देर में हलका पुलिस भी घटनास्थल आ गई। पुलिसकर्मियों को देख आक्रोशित परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। खोजबीन में मदद न करने और मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया। पुलिसकर्मियों को शव छूने से मना कर दिया। इसकी जानकारी पर बांगरमऊ कोतवाली इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी आई। दोनों टीमों ने घटनास्थल की जांच की। जांच-पड़ताल के बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी सुबह साढ़े नौ बजे शव पोस्टमार्टम को ले जा सके। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉ. रवि प्रकाश सचान ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया.

मवेशियों का संदर्भ

मवेशी मिल गया था, पर मंगल नहीं: 25 सितंबर को जब मंगल मवेशियों को चराने निकला था, उस वक्त बारिश का माहौल बन रहा था। उसका एक मवेशी गंगा तलहटी क्षेत्र दलदल में फंस गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकाला और परिजनों को सूचना दी। पर उस वक्त मंगल वहां नहीं था। परिजन मवेशी को घर ले गए थे। मगर देर शाम तक मंगल नहीं लौटा था.

छाते के मिलने का महत्व

शव के पास मिला छाता : ग्रामीणों के मुताबिक, मंगल का छाता उसके सिर के पास था। आशंका जताई कि हत्याकर शव खेत में फेंका गया। पर आसपास की फसल रौंदी न होने की स्थिति ने ग्रामीणों को अचरज में डाला। जहां शव मिला। उसके आसपास की फसल के पौध न ज्यादा टूट और गिरे थे.

सामान्य प्रश्न

✦किसान मंगल कब लापता हुए थे?−
किसान मंगल शुक्रवार सुबह मवेशी चराने खेत की तरफ गए थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: खेत में मिला किसान का शव, कुत्ते खा गए आधा शरीर