किशोरी के लापता होने पर पिता ने युवक पर भगा ले जाने का लगाया आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

पुरवा के एक गाँव में एक पिता ने पुलिस थाने में शिकायत की है कि 27 मई की रात उसकी नाबालिग बेटी को लंगरपुर गाँव के युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। आरोपी पर पहले भी हत्या का आरोप है। पिता ने न्याय की मांग की है।

किशोरी के लापता होने पर पिता ने युवक पर भगा ले जाने का लगाया आरोप

पुरवा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 मई की रात उसकी नाबालिग बेटी को लंगरपुर गांव निवासी युवक बहला कर कहीं भगा ले गया। जानकारी के बाद खोजबीन की गई। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बेटी की फेसबुक आईडी में दोनों की फोटो मिलने पर आरोपी का पता चल सका। कॉल करने पर बेटी फोन नहीं उठा रही है। जिससे आरोपी पर बेटी संग दुष्कर्म बाद हत्या कर देने की आशंका जताई है। पूर्व में आरोपी ने एक युवती की हत्या बाद शव स्थानीय झील में डाल दिया था।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।