मामूली विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, नौ लोग जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - परियर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद पखरौरा गांव में रविवार सुबह दो पक्षों में

मामूली विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, नौ लोग जख्मी

परियर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद पखरौरा गांव में रविवार सुबह दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। पड़ोसी के घर में बकरी घुसने पर हुए विवाद दौरान मारपीट शुरू हो गई। जिसमें चार महिलाओं समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद चार की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मुस्तफाबाद पखरौरा गांव निवासी मुकील के मुताबिक सुबह उसकी बकरी पड़ोस में रहने वाली पुताना पत्नी रमेश के घर में चली गई थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

आरोप है कि पुताना पक्ष के लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। इसमें मुकील, उसके भाई मोनू, सोनू और उनकी पत्नियां अर्चना, पिंकी व रूपा घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष की पुताना पत्नी रमेश का कहना है कि उसकी बेटी पानी भरने के लिए नल पर गई थी। यहां दूसरे पक्ष के रंजीत ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर रंजीत और उसके परिजनों ने पुताना, उसके पुत्र सुनील और संजय के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल को सीएचसी सफीपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर बृजेश सिंह ने संजय, सुनील, मुकील और रूपा के सिर में चोट होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।