ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावविवाहिता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

अचलगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के बेथर गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उन्नाव कल्याणी निवासी काशी प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी...

विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSat, 09 Dec 2017 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

अचलगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के बेथर गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उन्नाव कल्याणी निवासी काशी प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह 23 जून 2012 को बेथर निवासी सतीश के पुत्र मधुकर के साथ किया था। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज को लेकर आए दिन गाली देना व मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दिए जाने से आजिज होकर बेटी मायके चली आई। सुलह समझौता का प्रयास किए जाने के बाद बात न बनने पर प्रियंका ने पति व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज कराया है। दोनों के बीच एक चार साल का बेटा है। जो मां के साथ मायके में रह रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें