Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsMan murdered in dispute over fire accused absconding
आग जलाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी फरार

आग जलाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी फरार

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के नुरुद्दीन नगर में गुरुवार को मामूली विवाद में एक युवक

Dec 11, 2025 02:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के नुरुद्दीन नगर में गुरुवार को मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। आग लगाने के विवाद में हुई इस हत्या में पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार तुफैल अहमद पुत्र रहीस अहमद और उसके पड़ोसी रहमत अली पुत्र साबिर (उम्र 23 वर्ष) के बीच आग जलाने को लेकर कहासुनी हो गई। यह बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि रहमत अली ने गुस्से में आकर तुफैल के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग तुफैल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इलाज के दौरान तुफैल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। समय रहते मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी रहमत अली के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तुफैल अपने माता-पिता के साथ रहता था और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों युवकों में सामान्य बोलचाल थी, लेकिन आग जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। मामले की विवेचना की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।