Unnao News: रुपये के विवाद में दुकानदार ने बेटों संग युवक को पीटा
Unnao News: मोलवीखेड़ा गांव में एक युवक का दुकानदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की। जब उसकी पत्नी और बेटी मदद के लिए आईं, उनके साथ भी मारपीट की गई। सभी घायलों का इलाज मियागंज अस्पताल में चल रहा है।

Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मोलवीखेड़ा गांव में रविवार रात दुकान पर सामान लेने गए युवक का रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर युवक की डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोलवीखेड़ा गांव निवासी नंदलाल पुत्र सूबेदार राजपूत ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार रात गांव निवासी चंद्रशेखर की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान लेने गया था।
रुपये को लेकर विवाद होने पर चंद्रशेखर अपने बेटों मलेटरी, जेन्स और आकाश के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि चारों ने उसे दरवाजे पर गिराकर लात-घूंसों और डंडे से पीटा। पत्नी रामबेटी और बेटी काजल बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


