रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी सिलेंडर की कालाबाजारी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले

रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी सिलेंडर की कालाबाजारी

कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। दोगुनी से अधिक कीमत वसूलकर लोगों को ब्लैक में सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं। जो उपभोक्ता अधिक रुपये देने में सक्षम नहीं हैं, वह तल्ख धूप में सिलेंडर पाने के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में भाकियू ने कालाबाजारी न रोकने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल से पूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी लोगों को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

बुकिंग के महीनों बाद भी सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर तल्ख धूप में कई-कई दिनों तक लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। आरोप है कि गैस एजेंसियों के आसपास सक्रिय दलाल उपभोक्ताओं से अधिक रुपये लेकर उन्हे ब्लैक में सिलेंडर मुहैया करा रहे हैं। दलाल एक घरेलू सिलेंडर देने की एवज में 15 सौ से दो हजार रुपये अधिक लेते हैं। ऐसे में गैस की किल्लत और समस्याओं से बचने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता अधिक कीमत देकर सिलेंडर ले रहे हैं। वहीं जो अधिक रुपये नहीं देते हैं, वह कई-कई दिनों तक सिलेंडर के लिए लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि गैस की कालाबाजारी नहीं रोंकी गई और समय से उपभोक्ताओं को सिलेंडर न मुहैया कराए गए तो बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी पूर्ति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।पहले सिलेंडर पाने को लेकर दो उपभोक्ताओं में झड़प : उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर मुहैया कराने के लिए जिले में 62 गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडर की आपूर्ति कराई जा रही है। बावजूद इसके सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को कई कई दिनों तक लाइन लगानी पड़ रही है। शनिवार को शहर के आवास विकास स्थित इंडेन गैस के गोदाम में दो उपभोक्ताओं के बीच झड़प हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। यहां दोपहर 11 बजे के बाद गैस सिलेंडर का लोड आया और वितरण शुरू हुआ। इसी में एक व्यक्ति लाइन तोड़कर पहले सिलेंडर लेने की कोशिश करने लगा। इसका आगे लगे व्यक्ति ने विरोध किया और दोनों के बीच झड़प हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। शनिवार तीन एजेंसियों से 132 लोगों को बिना सिलेंडर लिए मायूस होकर लौटना पड़ा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।