Unnao News: ग्रामीणों ने स्कूल की भूमि से कब्जा हटवाने की उठाई मांग

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: गंजमुरादाबाद में, ग्रामीणों ने दबंग द्वारा परिषदीय विद्यालय की भूमि पर कब्जा जमाने के खिलाफ सामूहिक रूप से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान के सहयोग से कब्जा किया गया है और कब्जेदार खेती कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से भूमि मुक्त कराने की मांग की है।

Unnao News: ग्रामीणों ने स्कूल की भूमि से कब्जा हटवाने की उठाई मांग

Unnao News: गंजमुरादाबाद। परिषदीय विद्यालय की भूमि पर दबंग द्वारा कब्जा कर निर्माण व खेती की जा रही है। अनेक ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर स्कूल की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई है। इस मामले में सरकार की नीति एंटी भूमाफिया की पोल खुलती दिख रही है। बांगरमऊ क्षेत्र के अलौलापुर गांव के रहने वाले राम औतार, जगदीश, राकेश, कल्लू, सालिकराम, सुरेन्द्र, लक्ष्मन, देवीदीन आदि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एसडीएम बांगरमऊ व सीएम के नाम शिकायती पत्र देकर कहा है कि पूर्व के ग्राम प्रधान के सहयोग से सर्वसम्मति से ग्राम सभा स्थित आबादी की भूमि जिसकी गाटा संख्या 759 पर प्रस्ताव पारित कर आयताकार में स्कूल बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई थी।

इस पर सरकारी स्कूल बना हुआ है किंतु शौचालय हेतु शेष बची भूमि पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर भूमि के कुछ हिस्से पर निर्माण करा डाला। साथ ही अन्य ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा जमाकर उसमें खेती करता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में कब्जेदारक ने फूल की खेती कर रखी है। ग्रामीणों ने तर्क दिया है कब्जेधारक वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार का है। जिससे कई ग्रामीण विरोध करने से परहेज करते हैं। ग्रामीणों गांव निवासी कब्जेधारक को नामित करते हुए मांग की है कि विद्यालय की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम समाज की भूमि भी कब्जा मुक्त कराई जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: ग्रामीणों ने स्कूल की भूमि से कब्जा हटवाने की उठाई मांग