Unnao News: लाइसेंस खत्म, फिर भी बिक रहे थे पटाखे, दुकान पर जड़ा ताला

हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News: शुक्रवार सुबह मोहान के गज़फन नगर गांव में एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि मां पीतांबरा फायर वर्क्स का पटाखा बिक्री लाइसेंस मार्च 2026 में समाप्त हो चुका था। मामले में दुकान को तत्काल सीज कर दिया गया, क्योंकि बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे बेचे जा रहे थे।

Unnao News: लाइसेंस खत्म, फिर भी बिक रहे थे पटाखे, दुकान पर जड़ा ताला

Unnao News: मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गज़फन नगर गांव में शुक्रवार सुबह मां पीतांबरा फायर वर्क्स पर एसडीएम शालनी सिंह तोमर, सीओ तेज बहादुर सिंह और कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जांच में खुलासा हुआ कि दुकान का पटाखा बिक्री लाइसेंस मार्च 2026 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखकर उनकी बिक्री की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से सीज करा दिया। जांच के दौरान एसडीएम ने दुकानदार रुपेश कुमार से पटाखा बिक्री का लाइसेंस मांगा। अभिलेखों की जांच में सामने आया कि दुकान का लाइसेंस मार्च माह में समाप्त हो गया था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था।

इसके बावजूद दुकान का संचालन जारी था और बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर बिक्री की जा रही थी। लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बाद भी पटाखों का कारोबार किए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दुकान तत्काल सीज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर दुकान को सीज कर दिया। एसडीएम शालनी सिंह तोमर ने बताया कि दुकानदार का पटाखा बिक्री लाइसेंस मार्च माह में समाप्त हो गया था। बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए दुकान संचालित कर पटाखों की बिक्री की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पटाखा दुकान को सीज कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: लाइसेंस खत्म, फिर भी बिक रहे थे पटाखे, दुकान पर जड़ा ताला