Unnao News: निर्माण कार्य रुकवाने को एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: गंजमुरादाबाद में रीना देवी ने एसडीएम से शिकायत की है कि उनके द्वारा खरीदी गई भूमि पर कुछ दबंगों ने रात में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इन दबंगों ने जानमाल की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले ही भूमि की पैमाइश कराई थी और अवैध निर्माण रोका गया था।

Unnao News: निर्माण कार्य रुकवाने को एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

Unnao News: गंजमुरादाबाद। बैनामा की भूमि पर कुछ दबंगों से जबरन कब्जा करने के प्रयास में रात निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पीड़ित ने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव की रहने वाली रीना देवी पत्नी गोपाल सिंह ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि गांव से कुछ दूरी पर उसने एक किता भूमि का 16 सितंबर 2026 को बैनामा कराया था। जिस पर विपक्षी अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहे है और विरोध करने पर गाली गलौज व जानमाल की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने कहा कि भूमि खरीदने से पहले ही उसने क्षेत्रीय लेखपाल से पैमाइश कराई थी तथा लेखपाल ने अवैध निर्माण को रोका था।

मगर विपक्षियों ने दिन के बजाए रात के समय निर्माण करवा कर भूमि कब्जाने का प्रयास किया है। पीड़ित ने विपक्षियों को नामित कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: निर्माण कार्य रुकवाने को एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र