दो पक्षों के बीच चली लाठियां, दो जख्मी
दो पक्षों के बीच चली लाठियां, दो जख्मी
पुरवा(उन्नाव)। हिन्दुस्तान संवादशुक्रवार की शाम घूर खेत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलने से एक महिला व पुरुष घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपने मनमुताबिक कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत गांव के रहने वाले दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर चौखट पर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते अंकित सिंह, मनोरमा, बिनु, अर्चना, खजान और उनके परिवार ने मिलकर लाठी से हमला कर मारा पीटा है। जिसमें उसके शरीरपर गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष के अंकित सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मनोरमा व बहन बिनु अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी पुरानी रंजिश को लेकर योजना बनाकर दिनेश सिंह, धर्मेंद्र, राम नरेश, शैलेन्द्र, महेंद्र व इंदु ने लाठी लेकर उसके दरवाजे चढ़ आए और उसकी पत्नी को मारने लगे। जिसमें वह घायल हो गई है।