मजदूर ने पेड़ पर फंदे से लटक की खुदकुशी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के रहने वाले मजदूर ने गुरुवार

मजदूर ने पेड़ पर फंदे से लटक की खुदकुशी

मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के रहने वाले मजदूर ने गुरुवार रात पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहद्दीनपुर गांव के 25 वर्षीय सूरज पुत्र छंगा का शव गांव के बाहर 100 मीटर की दूरी पर आम की बाग में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से गुरुवार रात लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पूछताछ की।

मृतक सूरज के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से परेशान लग रहे थे। शाम को घर से निकले थे। देर रात फंदे से लटके मिलने की सूचना मिली। मौत की सूचना से मृतक सूरज की पत्नी काजल व बेटी सोनाक्षी तथा सोनाली रो रोकर बेहाल हो गया। सूरज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि रात फंदे से शव लटका मिला था। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।