टीम ने परखी विकास कार्यों की हकीकत
Unnao News - सफीपुर के मवई भान ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच प्रशासनिक टीम ने की। शिकायतकर्ता कृपाशंकर ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। डीएम ने टीम को स्थल निरीक्षण का निर्देश दिया। टीम ने नाला सफाई, भूमि विकास और तालाब खुदाई की स्थिति देखी। रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई तय होगी।

सफीपुर। ग्राम पंचायत मवई भान में वर्षों से किए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने जमीन पर जाकर परखी। टीम में शामिल सदस्यों ने रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को देने की बात कही है। सफीपुर के मवई भान ग्राम पंचायत के कृपाशंकर ने उच्च न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। उनके मुताबिक इन योजनाओं के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। कागजों में लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम गौरांग राठी ने जांच के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविन्द्र कुमार, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के कंसल्टिंग इंजीनियर महेंद्र कुमार को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
जिसपर शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची और नाला सफाई, भूमि विकास, तालाब खुदाई और मनरेगा के तहत हुए कार्यों की स्थिति देखी। इसदौरान टीम ने प्रत्येक स्थल का बिंदुवार निरीक्षण व नापजोख भी किया गया। जांच अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया शिकायतकर्ता कृपाशंकर व ग्राम प्रधान फूलमती के सामने मामले की जांच की गई है। मामला न्यायालय से संबंधित है, ऐसे में रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्यवाई की रूपरेखा तय होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


