Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsIllegal Construction Demolished in Makbool Khera Village by Tehsildar and Police
जेसीबी से ध्वस्त कराया सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण

जेसीबी से ध्वस्त कराया सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण

संक्षेप:

Unnao News - मकबूल खेड़ा गांव के पास मियागंज संडीला मार्ग पर कुछ लोगों ने लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण किया था। न्यायालय के निर्देश पर, नायब तहसीलदार दीपक गौतम और पुलिस बल ने जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया।

Jan 30, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

चकलवंशी। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मियागंज संडीला मार्ग पर सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया था। भूमि स्वामी द्वारा दायर किए गए वाद में न्यायाल ने कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया था। हालांकि इसके बाद भी कब्जा नहीं हटा। शुक्रवार को नायब तहसीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। मकबूल खेड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार की पुश्तैनी भूमि मियागंज संडीला मार्ग के किनारे स्थित है। इस भूमि के आगे (गाटा संख्या 546 रकबा.0935) लोक निर्माण विभाग की भूमि है।

जिस पर गांव निवासी पूर्व प्रधान बुद्धी लाल यादव व जगदीश सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण करा दिया गया था। निर्माण होने से अवधेश को अपनी भूमि पर आवागमन करने में परेशानी होती थी। जिस पर वादी ने निकलने के रास्ता देने के लिए कहा, कब्जाधारी तैयार नहीं हुए तो न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। जिसपर न्यायालय ने अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद न्यायालय तहसील न्यायिक द्वारा 17 दिसंबर 2022 को दोनों अवैध कब्जाधारकों को बेदखली आदेश पारित किया। हालांकि कब्जेधारकों ने अवैध कब्जा नही हटाया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार हसनगंज दीपक गौतम, लेखपाल सुधीर कुमार त्रिपाठी, आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया। नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने बताया कि मकानों का आगे का हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है। इसदौरान निर्माण कराने वालों ने अंदर सामान रखा होने की बात कहते हुए समय मांगा था। शनिवार तक बचा हुआ अवैध र्निमाण ध्वस्त नहीं कराया गया तो दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;