मिशन कर्मयोगी से कर्मचारियों की कार्य कुशलता और कौशल निखारने की कवायद

Apr 08, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - मिशन कर्मयोगी से कर्मचारियों की कार्य कुशलता और कौशल निखारने की कवायद मिशन कर्मयोगी से कर्मचारियों की कार्य कुशलता और कौशल निखारने की कवायद

मिशन कर्मयोगी से कर्मचारियों की कार्य कुशलता और कौशल निखारने की कवायद

उन्नाव। आईजीओटी मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित हैं। लखनऊ मण्डल माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत सभी मानव सम्पदा कोड युक्त अधिकारियों, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को साधना सप्ताह के कोर्स पूर्ण करने के लिए जेडी लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में साधना सप्ताह के दैनिक प्रगति के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसकी अगुवाई मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार कर रहे हैं। मण्डल के सभी 6 जिलों में उन्नाव जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक व उनके द्वारा मिशन कर्मयोगी पोर्टल के लिए नामित जिला नोडल (एमडीओ ) से समन्वय स्थापित करते हुए,साधना सप्ताह के अन्तर्गत उपलब्ध पाठ्यक्रमों (कोर्सों) से समस्त पात्र स्टाफ़ को प्रशिक्षित होने के दैनिक प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।