ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावअस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावWed, 09 Sep 2020 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव। हिन्दुस्तान संवादराजमार्ग पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कोविड एल टू अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की चार दिन पूर्व मौत हो गई थी। म्रतक की बेटी ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मेडिकल कालेज के महाप्रबंधक ने इसका खंडन करते हुए आरोप को निराधार बताया है।सरस्वती मेडिकल कालेज पर चार दिन पूर्व कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। म्रतक की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका भी उपचार इसी मेडिकल कालेज में चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बेटी ने लापरवाही से पिता की मौत होने का आरोप लगाया है। मेडिकल कालेज के महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया ने बताया कि युवती का आरोप निराधार है। म्रतक हार्ट पेशेंट था जिसका बीपी बहुत बढ़ा हुआ था। जिसकी वजह से वह सैकेटिक में पहुंच गया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। यहां भर्ती उसकी पत्नी का भी इलाज अच्छा चल रहा है। हमारी बात भी हुई है। उन्होंने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। वह इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें