Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsHimachal Pradesh Police Arrest Father-Son Duo for Murder Linked to Blackmail
हत्यारोपी पिता पुत्र को ले गए हिमाचल पुलिस

हत्यारोपी पिता पुत्र को ले गए हिमाचल पुलिस

संक्षेप:

Unnao News - सोनिक। दही थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हत्यारोपी राज किशोर और उनके बेटे प्रवीण को गिरफ्तार किया। प्रवीण का रुखसाना बानो से प्रेम संबंध था, जिसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। प्रवीण ने अपने पिता की मदद से रुखसाना की हत्या की योजना बनाई और उसे हिमाचल प्रदेश ले जाकर मार डाला।

Jan 01, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

सोनिक। दही थाना क्षेत्र में कुमेदानखेड़ा गांव से हिमाचल प्रदेश पुलिस से पकड़े गए हत्यारोपी राज किशोर व उनके बेटे प्रवीण अक्तूबर माह में अपने मूल निवास बारासगवर थाना क्षेत्र के दौदापुर गांव को छोड़कर दही थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव में नया मकान बनवा कर रहने लगे थे। राजकिशोर की पत्नी शुकन्या ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अमित विदेश और छोटा प्रवीण गुजरात में नौकरी करता है। छोटा प्रवीण गुजरात से 15 दिन पहले घर लौटा था। बेटे प्रवीण के प्रेम संबंध की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 26 दिसंबर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग सिविल ड्रेस में आए और बिना कोई जानकारी दिए उसके पति और बेटे को पकड़ कर साथ ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शाम 3.30 बजे फिर वापस आए और पति बेटे के कपड़े लेकर लौट गए। कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। बेटे ने भी कभी कुछ नहीं बताया कि वह खुद हैरान हैं। बताते चले कि प्रवीण उर्फ अंकित का रुखसाना बानो से प्रेम प्रसंग था। रुखसाना का मायका पुरवा व ससुराल बारा सगवर के ऊंचगांव में हैं। पुलिस के मुताबिक रुखसाना प्रवीण के साथ ही गुजरात में काम करती थी। जब उसने ब्लैक मेल कर रुपये ऐंठना शुरू कर दिया तो प्रवीण ब्लैक मेलिंग से पूरी तरह ऊब चुका था। इस पर उसने रुखसाना की हत्या की योजना बनाई। उसने गुजरात के साथी अवनेश की मदद ली और रुखसाना को घुमाने की बात कहकर 16 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर ले गया। प्रवीण के साथ उसका पिता राजकिशोर भी गया था। सभी ने मंदिर में दर्शन किए और 17 दिसंबर को कोट कहलूर ले जाकर दोस्त अवनेश की मदद से रुखसाना बानो की हत्या कर दी थी।