नवजातों में हेपेटाइटिस संक्रमण का खतरा बढ़ा रही वैक्सीन की अनुपलब्धता

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव, संवाददाता हेपेटाइटिस बी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के बच्चे को संक्रमण से बचाने

नवजातों में हेपेटाइटिस संक्रमण का खतरा बढ़ा रही वैक्सीन की अनुपलब्धता

उन्नाव, संवाददाता। हेपेटाइटिस बी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए एचबीआईजी वैक्सीन लगाने के निर्देश हैं। हालांकि जिला महिला अस्पताल में करीब एक माह से दिनों से वैक्सीन की आपूर्ति न होने से नवजातों में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ा है।

हेपेटाइटिस बी का प्रभाव

हेपेटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण है जो एचबीपी वायरस के कारण लिवर को प्रभावित करता है। यह संक्रमित व्यक्ति के रक्त, वीर्य या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है। मुख्यत: असुरक्षित यौन संपर्क, सिरिंज, टैटू या पियर्सिंग इस बीमारी के प्रसार का कारण बनते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से खतरनाक है। संक्रमण महिला में समय से पहले प्रसव, नवजात का कम वजन से जन्म, डायबिटीज और प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्त्राव का जोखिम बढ़ जाता है। इसके साथ ही सबसे गंभीर खतरा मां से बच्चे में संक्रमण फैलने का रहता है। ऐसे में अस्पतालों में संक्रमित मां से नवजात की सुरक्षा के लिए 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबुलिन (एचबीआईजी) वैक्सीन लगाई जाती है। समय पर वैक्सीन न लगने से नवजात में लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा सामान्य की अपेक्षा कई गुना अधिक होता है। इसके बावजूद जनपद के महिला अस्पताल में एक माह से हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबुलिन (एचबीआईजी) की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे संक्रमित महिलाएं प्रसव के लिए गैर जनपद की भागदौड़ करने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबुलिन (एचबीआईजी) की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे सर्जन स्वविवेक के मुताबिक मां और बच्चे की सुरक्षा के इंतजाम करते हैं।

प्रसव पूर्व जांच

हर माह पांच से दस मिल रहीं पॉजिटिव : जिला महिला अस्पताल में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस जांच की जाती है। बीते माह करीब छह महिलाओं में हेपेटाइटिस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। नवजातों को संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन की आपूर्ति न होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा सीएमओ के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की जा चुकी है।

संबंधित प्रश्न

उन्नाव में गर्भवती महिलाओं के बच्चों को हेपेटाइटिस बी से बचाने के लिए क्या किया जाता है?
गर्भवती महिलाओं के बच्चों को हेपेटाइटिस बी संक्रमण से बचाने के लिए एचबीआईजी वैक्सीन लगाने के निर्देश हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।