Unnao News: बारिश के बीच कहीं गिरा पेड़ तो कहीं छप्पर
Unnao News: फतेहपुर चौरासी में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ गिरने, दीवार और छप्पर गिरने के कारण लोग परेशान हुए। छात्रों के लिए जूनियर स्कूल बंद रहने से राहत मिली। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम जैसी स्थिति बनी। क्षेत्र में महिला और पोती के चोटिल होने की घटनाओं की सूचना मिली।

Unnao News: फतेहपुर चौरासी। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ तो कहीं दीवार और छप्पर गिरने की घटनाएं हुईं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि जूनियर स्तर तक के स्कूल बंद होने की सूचना से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर काली मिट्टी और माथर के बीच बारिश के दौरान पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने पेड़ का कुछ हिस्सा सड़क किनारे कर आवागमन शुरू कराया। वहीं क्षेत्र के वर्धाई गांव में दीवार और उस पर रखा छप्पर गिर गया।
इसके नीचे वृद्ध महिला और उसकी पोती दब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। कस्बे समेत क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवार आदि गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


