Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsHealth Services Under Scrutiny Chief Minister s Team Uncovers Issues at Bangarmau CHC
सीएचसी में बंद जनरेटर और गंदगी मिली

सीएचसी में बंद जनरेटर और गंदगी मिली

संक्षेप:

Unnao News - बांगरमऊ में मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। जांच में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी सामने आई, जिसके बाद टीम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। एम्बुलेंस सेवाओं, सफाई और पेयजल की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सख्ती बरतने का आदेश दिया है।

Jan 11, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

बांगरमऊ। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंची जांच टीम की पड़ताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दावों की पोल खुल गई। लंबे समय से ठप पड़ी सेवाओं को देखते ही अधिकारी भड़क गए। टीम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य ट्रांसफार्मेशन कमीशन के नियोजन विभाग के शोध अधिकारी हरिओम शुक्ला रविवार को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) से दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी ली।

हालांकि, ईएमटी के जवाब उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाए। यह सुनकर टीम का पारा चढ़ गया और उन्होंने चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार को जमकर फटकार लगाई। जांच के दौरान इमरजेंसी में आरओ वाटर सिस्टम बंद पाया गया। कई माह से खराब पड़ा जनरेटर तत्काल चालू कराया गया। परिसर में फैली गंदगी पर गहरी नाराजगी जताते हुए नया सबमर्सिबल पंप मंगवाकर स्वच्छ पेयजल टंकी भरवाई गई। टीम ने ऑक्सीजन कक्ष, लैब, एक्स-रे रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, प्रसव कक्ष और महिला भर्ती वार्ड की सफाई के सख्त निर्देश दिए। टीम में शामिल अधिकारी ने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सुनील राठौर, नीरज शुक्ला, आफताब, पियूष मिश्रा, अशोक वर्मा, प्रतिभा सिंह, प्रेम कुमार, आरबी सिंह राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;